प्राण-वीणा

चिंतामणि महांतिचिंतामणि महांति

1 min read · 12.4K reads

बजो-बजो हे वीणा

ऊँचे स्वर में बजना वीणा

मूर्छना मधुरतर हो!

कितना ऐंठ पुराने ताक को

डरता हूँ ये टूट न जाए हो!

न बाजे धैवत, बाजे वो पंचम

करो तृप्त श्रोता-श्रवणों को।

न बजोगी तो ज़बरन,

सहना होगा तीव्र कषण को।।

टूटे तार, तेरा जीर्ण-शीर्ण तो

माटी में मिलेगी सत्ता तेरी।

चूकती आतीं जीवन साँसें

एक बार मुड़कर देखो तो।।

समय रहते सचेत होना

समझो मत कड़वा हित को।।

गाओ-गाओ प्राणों के स्वर में

जीवन भर की प्रियतम कविता।

मन का गुमान मिटा ले रे मन

अब कर ले तू कुछ जन-सेवा।।

मिलेगी मूर्ति महाकाल नीर में

तैरती रहे सगुण स्मृति सदा।।

चिंतामणि महांति
About the poet

चिंतामणि महांति

‘कविशेखर’ के रूप में सुप्रसिद्ध ओड़िया कवि-उपन्यासकार-संपादक। प्रकृति और पौराणिक विषयों पर काव्य-रचना के लिए उल्लेखनीय।

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like