जा मुख तें श्री यमुने यह नाम आवे - छीतस्वामी

छीतस्वामीछीतस्वामी

2 min read · 12.4K reads

जा मुख तें श्री यमुने यह नाम आवे ।
तापर कृपा करत श्री वल्लभ प्रभु, सोई श्री यमुना जी को भेद पावे ॥१॥
तन मन धन सब लाल गिरिधरन को देकें, चरन जब चित्त लावे ।
छीतस्वामी गिरिधरन श्री विट्ठल, नैनन प्रकट लीला दिखावे ॥२॥
छीतस्वामी
About the poet

छीतस्वामी

छीतस्वामी वल्लभ संप्रदाय (पुष्टिमार्ग) के आठ कवियों (अष्टछाप कवि) में एक। जिन्होने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का अपने पदों में वर्णन किया। इनका जन्म १५१५ ई० में हुआ था। मथुरा के चतुर्वेदी ब्राह्मण थे। घर में जजमानी और पंडागिरी होती थी। प्रसिद्ध है कि…

View profile & all 14 Poems / Stories

More from छीतस्वामी

  1. आगे गाय पाछें गाय इत गाय उत गाय - छीतस्वामी

    आगे गाय पाछें गाय इत गाय उत गाय,गोविंद को गायन में बसबोइ भावे।

    12.3K reads
  2. सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप जाल - छीतस्वामी

    सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप जाल,मिटिहैं जंजाल सकल निरखत सँग गोप बाल।

    12.4K reads
  3. भोर भए नवकुंज सदन तें - छीतस्वामी

    भोर भए नवकुंज सदन तें,आवत लाल गोवर्धन धारी.लटपट पग मरगजी माला,सिथिल अंग डगमग गति न्यारी.

    12.4K reads
  4. भई अब गिरिधर सों पैहचान - छीतस्वामी

    भई अब गिरिधर सों पैहचान।कपट रूप धरि छल के आयौ, परषोत्तम नहिं जान।।

    12.4K reads
  5. भोग श्रृंगार यशोदा मैया - छीतस्वामी

    भोग श्रृंगार यशोदा मैया,श्री विट्ठलनाथ के हाथ को भावें ।नीके न्हवाय श्रृंगार करत हैं, आछी रुचि सों मोही पाग बंधावें ॥

    12.4K reads