सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप जाल - छीतस्वामी

छीतस्वामीछीतस्वामी

2 min read · 12.4K reads

सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप जाल,
मिटिहैं जंजाल सकल निरखत सँग गोप बाल।
मोर मुकुट सीस धरे, बनमाला सुभग गरे,
सबको मन हरे देख कुंडल की झलक गाल॥
आभूषन अंग सोहे, मोतिन के हार पोहे,
कंठ सिरि मोहे दृग गोपी निरखत निहाल।
छीतस्वामी गोबर्धन धारी कुँवर नंद सुवन,
गाइन के पाछे-पाछे धरत हैं चटकीली चाल॥
छीतस्वामी
About the poet

छीतस्वामी

छीतस्वामी वल्लभ संप्रदाय (पुष्टिमार्ग) के आठ कवियों (अष्टछाप कवि) में एक। जिन्होने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का अपने पदों में वर्णन किया। इनका जन्म १५१५ ई० में हुआ था। मथुरा के चतुर्वेदी ब्राह्मण थे। घर में जजमानी और पंडागिरी होती थी। प्रसिद्ध है कि…

View profile & all 14 Poems / Stories

More from छीतस्वामी

  1. आगे गाय पाछें गाय इत गाय उत गाय - छीतस्वामी

    आगे गाय पाछें गाय इत गाय उत गाय,गोविंद को गायन में बसबोइ भावे।

    12.3K reads
  2. भोर भए नवकुंज सदन तें - छीतस्वामी

    भोर भए नवकुंज सदन तें,आवत लाल गोवर्धन धारी.लटपट पग मरगजी माला,सिथिल अंग डगमग गति न्यारी.

    12.4K reads
  3. भई अब गिरिधर सों पैहचान - छीतस्वामी

    भई अब गिरिधर सों पैहचान।कपट रूप धरि छल के आयौ, परषोत्तम नहिं जान।।

    12.4K reads
  4. भोग श्रृंगार यशोदा मैया - छीतस्वामी

    भोग श्रृंगार यशोदा मैया,श्री विट्ठलनाथ के हाथ को भावें ।नीके न्हवाय श्रृंगार करत हैं, आछी रुचि सों मोही पाग बंधावें ॥

    12.4K reads
  5. जय जय श्री सूरजा कलिन्द नन्दिनी - छीतस्वामी

    जय जय श्री सूरजा कलिन्द नन्दिनी।गुल्मलता तरु सुवास कुंद कुसुम मोद मत्त, गुंजत अलि सुभग पुलिन वायु मंदिनी॥१॥

    12.4K reads