मेरी आँख रात भर रोई - चेतन दुबे अनिल

चेतन दुबे अनिलचेतन दुबे अनिल1 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

मेरी आँख रात भर रोई।

तेरी इतनी याद सताई,
तारे गिन - गिन रात काट दी।
चिन्तन के घोड़े दौड़ाए,
अन्तर्मन की पीर पाट दी।
विश्वासों ने छला इस कदर-
पल-पल मैंने पलक भिंगोई।
मेरी आँख रात भर रोई।।

तुम बिन सूनी हुई ज़िन्दगी,
एकाकी जीवन काटा है।
सारे सपने बिखर गए हैं,
चहुँदिश पसरा सन्नाटा है।
कुछ भी पता नहीं चलता है-
मेरी नींद कहाँ पर खोई?
मेरी आँख रात भर रोई।।

मुस्कानों के बदले आँसू?
तुमने मन को मार दिया है।
मेरे इन कोमल कंधों पर,
बोझिल मन का भार दिया है।
नहीं दृगों के आँसू थमते-
उर में इतनी पीर पिरोई।
मेरी आँख रात भर रोई।।
चेतन दुबे अनिल
About the poet

चेतन दुबे अनिल

View profile & all 15 Poems / Stories

More from चेतन दुबे अनिल

  1. वाणी वंदना - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  2. प्रेम-पिआसे नैन - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  3. अश्कनामा - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  4. दिल बहुत बेचैन है - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads
  5. सुधियों के दंश - चेतन दुबे अनिल

    दो हज़ार पन्द्रह में किसने कैसा-कैसा किया कमालपाँच मिनिट में दिखलाता हूँ आओ तुमको पूरा साल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like