छोटा अन्ने - चंद्रदत्त इंदु

चंद्रदत्त इंदुचंद्रदत्त इंदु15 Sept 1935

1 min read · 12.4K reads

छोटा अन्ने, मीठे गन्ने
बड़े मजे से खाता,
कोई उससे गन्ना माँगे
उसको जीभ चिढ़ाता!
मम्मी बोली-‘अन्ने बेटा,
मुझको दे दो गन्ने!’
‘ये कड़वे हैं, तुम मत खाओ!’
झट से बोला अन्ने।
चंद्रदत्त इंदु
About the poet

चंद्रदत्त इंदु

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like