अट्टू-बट्टू - चंद्रदत्त इंदु

चंद्रदत्त इंदुचंद्रदत्त इंदु15 Sept 1935

1 min read · 12.4K reads

एक था अट्टू, एक था बट्टू
एक था उनका घोड़ा,
अट्टू बैठा, बट्टू बैठा
तड़-तड़ मारा कोडा।
कोड़ा खाकर घोड़ा भागा
सँभल न पाया बट्टू,
गिरा जमीं पर, रोकर बोला-
घोड़ा बड़ा लिखट्टू!
चंद्रदत्त इंदु
About the poet

चंद्रदत्त इंदु

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like