प्रार्थना - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

4 min read · 12.4K reads



पथरीली ज़मीन और धूप के बावजूद
आकाश देखते हुए अंकुर
सब चीज़ों का भविष्य नहीं
कुछ को चाहिए बूँद-बूँद धरती चूमती
बारिश का सम्बल
तन सहलाती कोमल मिट्टी का सहचर्य
और धैर्य स्याह अंधकार से
रोशनी में आने की प्रतीक्षा का
यह सम्बल/सहचर्य/धैर्य
भिंची मुठ्ठियों में समेट कर रखते हो
तो रेत के गुलाल से होली की तैयारी में
ढाँप लो आँख / कान
तुम्हारे लिए प्रार्थना मेरी विवशता तब भी
पतन के आख़िरी छोर तक
मैं जिसे बुदबुदाऊँगी
खुला रखना मुँह
ताकि रेत का स्वाद तुम्हें बाँधे रखे
पंच तत्वों में से किसी एक के प्रति
बँधी रहे तुम्हारी आस्था
जो खींच ले जाए तुम्हें
फिर जीवन की ओर
जहाँ सम्बल/ सहचर्य और धैर्य खोजते अंकुर
तुम्हारे दृष्टि पथ के
एकाकी पाहुन हो जाएँ...
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like