‘नट - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

3 min read · 12.4K reads

 नट

कुछ तुम्हारे सम्मुख
मंच पर हाथ पसिर जुबान चलाते
तो कुछ नेपथ्य में में सिर मुँह रँगे
मंच पर आने के लिए तत्पर
पहले से आख़िरी तक सब के सब नट...
तुम्हारी इच्छा या विवश्ता तुम्हारी
तुम मान लो इन्हीं में से
सूत्राधर्र किसी एक को
तो खिलंदड़ विदूषक किसी दूसरे के
तुम देखो दुर्योधन का दंभ एक में
तो अर्जुन की भक्ति किसी दूसरे में
सब के सब एक ही तम्बू तले
एक-सी दाल भाजी
एक -सी बटलोही में राँधते पकाते
मेरी तुम्हारी हथेलियों से फिसले सिक्कों की
बराबर बराबर ढेरियाँ लगाते
डेरे गाड़ते
डेरे उखाड़ते नट!
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like