मस्तक पर ठुकी कील - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads


 मस्तक पर ठुकी कील

मोर हो फ़ाख़्ताओं के पैरों से नाचना
बहुत कठिन है/तब और भी कठिन
जब फ़ाख़्ताओं को देखते/तुम्हें सोचना पड़े
कि तुम्हारे पंखों का विस्तार
उचित नहीं है
कि तुम्हारे पंखों पर के
विविध रंगों की चकाचौंध
तुम्हें सौम्य नहीं रह जाने देता
कि तुम्हारी कलगी
तुम्हारे मस्तक पर ठुकी कील है
तुम्हारे चुक जाने की परिचायक.
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like