इसे हराता है - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

2 min read · 12.4K reads


मुस्कुराती है
कि मुस्कुराते हुए
वह सुंदर लगती है
शर्माती है
कि शर्माते हुए
वह अच्छी दिखती है
यह करने से
ऐसी लगती है
वह करने से
वैसी दिखती है
लगते/दिखते
बस लगना / दिखना ही
भाग्य मानकर
इस ख़ुशबू में नहाई
उस रंग में रंगी
यह चूनर ओढ़े
वह चोली पहने
भाग रही निरन्तर
इस औरत को उतना
आदमी नहीं भटकाता
जितना इसका औरतपन
इसे हराता है.
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like