दलित - चंद्र रेखा ढडवाल

चंद्र रेखा ढडवालचंद्र रेखा ढडवाल15 Sept 1951

3 min read · 12.4K reads

नामवर मेरे अध्यापक नहीं रहे
मैंने मैनेजर पांडे के साथ
किसी कहवा घर में बहस नहीं की
यूँ ही चलते-चलते
मुझे नहीं मिल जाते अशोक वाजपेयी
मैंने नहीं जाना
किस दोस्ताना लहजे
में बात करते हैं राजेन्द्र यादव
दलित विमर्श या स्त्री-विमर्श जैसा
कोई मुद्दा नहीं उगता मेरे आस-पास
साहित्यिक वाङमय का दलित मैं
छोटे शहर का कवि
किस खाते में जाएगा
निष्कासन मेरा
किस शीर्षक तले
विश्लेषित
 होगी
कविता मेरी?
चंद्र रेखा ढडवाल
About the poet

चंद्र रेखा ढडवाल

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like