उसने जाना
घर की सांकल खटखटाती
दुकानों की मंशा को
उसने पहचाना
पैकेटों-ठण्डी बोतलों में बंद
ज़हरीली गंध को
समझा उसने
सिक्कों की खनखनाहट में छिपे
ध्वनि- संकेतों को
आखिर भॉंप ही लिया उसने
चकाचौंध कर देने वाली
रोशनियों का मर्म
लेकिन....
तब तक वह
बूढ़ा हो चला था
घर की सांकल खटखटाती
दुकानों की मंशा को
उसने पहचाना
पैकेटों-ठण्डी बोतलों में बंद
ज़हरीली गंध को
समझा उसने
सिक्कों की खनखनाहट में छिपे
ध्वनि- संकेतों को
आखिर भॉंप ही लिया उसने
चकाचौंध कर देने वाली
रोशनियों का मर्म
लेकिन....
तब तक वह
बूढ़ा हो चला था








