कालाहाण्डी-5 - चन्दन सिंह

चन्दन सिंहचन्दन सिंह1 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

उसकी भूख
एक तेज आँच की तरह
सुलगती है
जिसपर दुनिया की कोई भी चीज़
पक सकती है

अगर तुम सूँघ सको
तो तुम्हें लगेगा
चट्टान पक रही है
जंगल पक रहा है
चाँद पक रहा
है
हो सकता है अचानक वह
कलछुल में कुछ तारों को ही डाल
अँगुलियों से मीस-मीसकर पता करने लगे
कि तारें
अभी सींझें हैं या नहीं
चन्दन सिंह
About the poet

चन्दन सिंह

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like