चाहिए ऐसे बालक - बुंदेला बाला

बुंदेला बालाबुंदेला बाला

5 min read · 12.4K reads

परशुराम, श्रीराम, भीम, अर्जुन, उद्दालक।
गौतम, शंकर सरिस धर्म सत्त के संचालक॥
उत्साही, दृढ़ जंग प्रतिज्ञा के प्रतिपालक।
शारीरिक मस्तिष्क शक्ति बल अरिगण घालक॥
काज करें मन लाय बनें शत्रुन उर शालक।
अब भारत मातहिं चाहिये ऐसे बालक॥

दुर्बल अरु भयभीत सदा जो कहत पुकारी।
अरे बाप! यह काज हमैं सूझत अति भारी॥
मैं नाहीं कर सकता शब्द मुख तें न उचारैं।
हाँ करिहों उद्योग सहित उत्साह पुकारैं॥
सत्य भाव तें कहें, करैं अरु बनैं न टालक।
अब भारत मातहिं चाहिए ऐसे बालक॥

जो करना है उसे करैं अपने निज हाथन।
देश भलाई हेत करैं अभिलाषा लाखन॥
कठिन परिश्रम देखि न कबहूँ मन ते हारैं।
भारी भार निहारि न कबहूँ कंधा डारैं॥
करैं काज बनि कुलकलंक कारिख प्रच्छालक।
अब भारत मातहिं चाहिए ऐसे बालक॥

देखि कठिन कर्तव्य उसे जूजू जनि जानैं।
अपना धर्म विचार उसे अपना कर मानैं॥
ऐसे बालक जबहिं देश के मुखिया ह्वै हैं।
तब भारत के सकल दुख दरिद्र नसैहैं॥
मिटिहैं हिय को ताप और कटिहैं जंजालक।
अब भारत मातहिं चाहिये ऐसे बालक॥
बुंदेला बाला
About the poet

बुंदेला बाला

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी