चाँद ज़रा धीरे उगना - बुद्धिनाथ मिश्र

बुद्धिनाथ मिश्रबुद्धिनाथ मिश्र1 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

चाँद, जरा धीरे उगना ।

गोरा-गोरा रूप मेरा।
झलके न चाँदनी में
चाँद, जरा धीरे उगना ।

भूल आई हँसिया मैं गाँव के सिवाने
चोरी-चोरी आई यहाँ उसी के बहाने
पिंजरे में डरा-डरा
प्रान का है सुगना ।

चाँद, जरा धीरे उगना ।

कभी है असाढ़ और कभी अगहन-सा
मेरा चितचोर है उसाँस की छुअन-सा
गहुँवन जैसे यह
साँझ का सरकना ।

चाँद, जरा धीरे उगना ।

जानी-सुनी आहट उठी है मेरे मन में
चुपके-से आया है ज़रूर कोई वन में
मुझको सिखा दे जरा
सारी रात जगना ।

चाँद, जरा धीरे उगना ।
बुद्धिनाथ मिश्र
About the poet

बुद्धिनाथ मिश्र

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी