चाँद के चूरे - बुद्धिनाथ मिश्र

बुद्धिनाथ मिश्रबुद्धिनाथ मिश्र1 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads

बजते हैं तैमूर-तमूरे
नए वक़्त के ढहे कँगूरे।

पीते मुगली घुट्टी, खाते
बिरियानी बाबरनामे की
कहाँ-कहाँ से रकबा अपना
नक़ल ढूँढ़ते बैनामे की
देख रहे हैं आँखें मीचे
शीशमहल के ख़्वाब अधूरे ।

घर है एक, एक है वालिद
दो तन हैं इक जान, न देखें
बाहर की पहचान पे मरते
भीतर की पहचान न देखें
दो भाई सदियों के बिछड़े
कब मिलकर ये होंगे पूरे ?

वह लड़का जो गाँव छोड़कर
भाग गया था साहब बनने
मिला सउदिया में ढाबे पर
मुझको देख लगा सिर धुनने
धँसी हुई आँखों में उसकी
चाँद सितारों के थे चूरे !
बुद्धिनाथ मिश्र
About the poet

बुद्धिनाथ मिश्र

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like