सफ़ेद रंग - बुद्धिलाल पाल

बुद्धिलाल पालबुद्धिलाल पाल

3 min read · 12.4K reads

अक्सर एक पंछी
हौले से उतर आता है
मेरे कंधे पर
और मैं सम्भावनाओं से
घिर जाता हूँ

चल रही हवाएँ बहुत तेज़
कभी पूरब से, कभी पश्चिम से
कभी उत्तर से, कभी दक्षिण से
और मैं डर जाता हूँ

रात में एक रोशनी
तारों के बीच से
गिरती है जंगलों में
और मैं उठाकर ले आता हूँ

मिलते हैं चश्में
रंगो-रंग के बाज़ार में
पर रंग सफ़ेद ही
अच्छा लगता है

यह मेरा मन है
बुद्धिलाल पाल
About the poet

बुद्धिलाल पाल

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like