गन्ध - बुद्धिलाल पाल

बुद्धिलाल पालबुद्धिलाल पाल

2 min read · 12.4K reads

आकाश को
जब होती
प्रसव-वेदना
लुढ़क कर
आ जाता है

ज़मीन पर
कुछ फूलों को
जन्म देता है
आकाश

हो जाता है
हल्का
कुछ समय
के लिए

आकाश तो आकाश होता है
पहुँच से बाहर
आकाश में फूलों का होना
नहीं रखता है
कोई मायने

ख़ुशबू बिखरने के लिए
चाहिए
मिट्टी-हवा-पानी
तब एक सोंधी गन्ध
अनुभव की जा सकती है
फूलों की
बुद्धिलाल पाल
About the poet

बुद्धिलाल पाल

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like