वतन का राग - बृज नारायण चकबस्त

बृज नारायण चकबस्तबृज नारायण चकबस्त19 Sept 1882 – 12 Sept 1926

11 min read · 12.4K reads

ज़मीन हिन्द की रुतबे[1] में अर्शआला[2] है
ये होमरूल की उम्मीद का उजाला है

मिसेज बेसण्ट ने इस आरज़ू[3] को पाला है
फ़क़ीर क़ौम के हैं और ये राग माला है

तलब[4] फ़िज़ूल है काँटे की फूल के बदले
न लें बहिश्त[5] भी हम होमरूल के बदले

वतनपरस्त[6] शहीदों[7] की ख़ाक लाएँगे
हम अपनी आँख का सुरमा उसे बनाएँगे

ग़रीब माँ के लिए दर्द दुख उठाएँगे
यही पयामे वफ़ा[8] क़ौम को सुनाएँगे

तलब फ़िजूल है काँटे की फूल के बदले
न लें बहिश्त भी हम होमरूल के बदले

हमारे वास्ते ज़ंजीर तौक़[9] गहना है
वफ़ा[10] के शौक़ में गाँधी ने जिसको पहना है

समझ लिया कि हमें रंजो दर्द सहना है
मगर ज़ुबाँ से कहेंगे वही जो कहना है

तलब फ़िजूल है काँटे की फूल के बदले
न लें बहिश्त भी हम होमरूल के बदले

पिन्हानेवाले अगर बेड़ियाँ पिन्हाएँगे
ख़ुशी से क़ैद के गोशे[11] को हम बसाएँगे

जो सन्तरी दरे ज़िन्दाँ[12] के सो भी जाएँगे
ये राग गा के उन्हें नींद से जगाएँगे

तलब फ़िजूल है काँटे की फूल के बदले
न लें बहिश्त भी हम होमरूल के बदले

ज़बाँ को बन्द किया है ये गाफ़िलों[13] को है नाज़[14]
ज़रा रगों में लहू का भी देख लें अन्दाज़[15]

रहेगा जान के हमराह[16] दिल का सोज़ गदाज़[17]
चिता से आएगी मरने के बाद ये आवाज़

तलब फ़िजूल है काँटे की फूल के बदले
न लें बहिश्त भी हम होमरूल के बदले

यही दुआ[18] है वतन के शकिस्ताहालों[19] की
यही उमंग जवानी के नौनिहालों[20] की

जो रहनुमा[21] है मुहब्बत पै मिटनेवालों की
हमें क़सम है उसी के सफ़ेद बालों की

तलब फ़िजूल है काँटे की फूल के बदले
न लें बहिश्त भी हम होमरूल के बदले

यही पयाम[22] है कोयल का बाग़ के अन्दर
इसी हवा में है गंगा का ज़ोर आठ पहर

हिलाले ईद[23] ने दी है यही दिलों को ख़बर
पुकारता है हिमाला से अब्र[24] उठ-उठकर

तलब फ़िजूल है काँटे की फूल के बदले
न लें बहिश्त भी हम होमरूल के बदले

बसे हुए हैं मुहब्बत से जिनकी क़ौम के घर
वतन का पास[25] है उनको सुहाग[26] से बढ़कर

जो शीरख़्वार[27] हैं हिन्दोस्ताँ के लख़्ते जिगर[28]
ये माँ के दूध से लिक्खा है उनके सीने[29] पर

तलब फ़िजूल है काँटे की फूल के बदले
न लें बहिश्त भी हम होमरूल के बदले
बृज नारायण चकबस्त
About the poet

बृज नारायण चकबस्त

View profile & all 14 Poems / Stories

More from बृज नारायण चकबस्त

  1. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग १

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  2. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग २

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  3. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग ३

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  4. एक साग़र भी इनायत न हुआ याद रहे - बृज नारायण चकबस्त

    एक साग़र भी इनायत न हुआ याद रहे,साक़िया जाते हैं, महफ़िल तेरी आबाद रहे।

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-दिल पास-ए-वफ़ा जज़्बा-ए-इमाँ होना - बृज नारायण चकबस्त

    दर्द-ए-दिल पास-ए-वफ़ा जज़्बा-ए-इमाँ होनाआदमियत यही है और यही इन्साँ होआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी