पयामे-वफ़ा - बृज नारायण चकबस्त

बृज नारायण चकबस्तबृज नारायण चकबस्त19 Sept 1882 – 12 Sept 1926

3 min read · 12.4K reads


हो चुकी क़ौम के मातम[1]में बहुत सीनाज़नी[2]
अब हो इस रंग का सन्यास[3]ये है दिल में ठनी
मादरे-हिन्द[4]की तस्वीर हो सीने पे बनी
बेड़ियाँ पैर में हों और गले में क़फ़नी

                        हो ये सूरत से अयाँ आशिक़े-आज़ादी[5] है
                        कुफ़्ल[6]है जिनकी ज़बाँ पर यह वह फ़रियादी है

आज से शौक़े वफ़ा[7]का यही जौहर[8]होगा
फ़र्श काँटों का हमें फूलों का बिस्तर होगा
फूल हो जाएगा छाती पे जो पत्थर होगा
क़ैद ख़ाना जिसे कहते हैं वही घर होगा

सन्तरी देख के इस जोश को शरमाएँगे
गीत ज़ंजीर की झनकार पे हम गाएँगे
बृज नारायण चकबस्त
About the poet

बृज नारायण चकबस्त

View profile & all 14 Poems / Stories

More from बृज नारायण चकबस्त

  1. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग १

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  2. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग २

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  3. रामायण का एक सीन - बृज नारायण चकबस्त - भाग ३

    कभी दर्द-ए-दिल की दवा चाहता हूँकभी रोग इससे सिवा चाहता हूँ

    12.4K reads
  4. एक साग़र भी इनायत न हुआ याद रहे - बृज नारायण चकबस्त

    एक साग़र भी इनायत न हुआ याद रहे,साक़िया जाते हैं, महफ़िल तेरी आबाद रहे।

    12.4K reads
  5. दर्द-ए-दिल पास-ए-वफ़ा जज़्बा-ए-इमाँ होना - बृज नारायण चकबस्त

    दर्द-ए-दिल पास-ए-वफ़ा जज़्बा-ए-इमाँ होनाआदमियत यही है और यही इन्साँ होआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like