ख़ाके-हिन्द[1]
अगली-सी[2]ताज़गी[3] है फूलों में और फलों में
करते हैं रक़्स[4] अब तक ताऊस [5] जंगलों में
अब तक वही कड़क है बिजली की बादलों में
पस्ती-सी[6] आ गई है पर[7] दिल के हौसलों में
गुल शमअ-ए-अंजुमन [8] है,गो [9] अंजुमन [10] वही है
हुब्बे-वतन[11] नहीं है, ख़ाके-वतन[12] वही है
बरसों से हो रहा है बरहम [13] समाँ [14] हमारा
दुनिया से मिट रहा है नामो-निशाँ [15] हमारा
कुछ कम नहीं अज़ल[16] से ख़्वाबे-गराँ [17] हमारा
इक लाशे -बे-क़फ़न[18] है हिन्दोस्ताँ हमारा
इल्मो-कमाल-ओ-ईमाँ [19] बरबाद हो रहे हैं
ऐशो-तरब [20] के बन्दे [21] ग़फ़लत[22] , में सो रहे हैं
ऐ सूरे-हुब्बे-क़ौमी[23] ! इस ख़्वाब[24] को जगा दे
भूला हुआ फ़साना[25] कानों को फिर सुना दे
मुर्दा तबीयतों [26] की अफ़सुर्दगी[27] मिटा दे
उठते हुए शरारे [28] इस राख से दिखा दे
हुब्बे-वतन[29] समाए आँखों में नूर [30] होकर
सर में ख़ुमार[31] हो कर, दिल में सुरूर[32] हो कर
है जू-ए-शीर[33] हमको नूरे-सहर [34] वतन [35] का
आँखों को रौशनी है जल्वा[36] इस अंजुमन[37] का
है रश्क़े- महर[38] ज़र्र: [39] इस मंज़िले -कुहन [40] का
तुलता[41] है बर्गे-गुल [42] से काँटा भी इस चमन का
ग़र्दो-ग़ुबार[43] याँ[44] का ख़िलअत[45] है अपने तन को
मरकर भी चाहते हैं ख़ाके-वतन[46] क़फ़न को
**








