सच बोला तो - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

पहली बार मैंने
सच बोला था
लोग खुश हुए थे।

दूसरी बार बोला तो
कानाफूसी हुई
तीसरी बार बोला
तो मुझे समझाईश दी गई
कम बोलने की।

चौथी बार बोला
तो सब ख़ामोश हो गए

पांचवी बार बोला
तो धमकी दी गई
छठवीं बार बोला तो
मुझे अलग कर दिया गया

सातवीं बार बोला
तो लोगों ने आंखें तरेरीं

आठवीं बार बोला तो
मुझे अपने हाल पर छोड़ दिया गया
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories