रद्दी - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

कितनी रद्दी इकट्ठा हो
ग‌ई है
एक घर में
जो इन दिनों कार्यालय की तरह हो चुका है
रद्दी की तरह
उलझ रहे हैं विचार भी मन में

देश में इसी तरह
अनेक बातें हैं
वैसे तो संसार में भी
एक अच्छा खासा भंडार है
बिना मतलब का
एक प्रति संसार
सोशल मीडिया पर भी
बहुत सारी रद्दी मौजूद है

रद्दी खरीदने वाला
उफ़ बहुत देर से
नहीं मिल रहा
कितना काम का आदमी है
वो
जो मिल नहीं रहा है आज।
दरअसल ऐसे कई काम के आदमी
तलाशे जा रहे हैं
मिल ही नहीं रहे
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like