प्रेम में थे - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

बाती तो उसी रात जल गई थी
दीया ज़रूर कुछ रातों तक और चला

यह बात उन दोनों के बारे में भी
है
जो परस्पर प्रेम में थे।
अब कहीं नहीं हैं।

अब तो बस
भावना शून्य बल्ब दमक रहे हैं
उसी जगह
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like