एक भगवान था - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

मुझे भी कोई डांट देता था
सुबह देर तक सोने पर
गर्व करता था कोई
मेरे भले कामों पर

मुझे हरारत तक होने पर
घबरा जाता था कोई
जिम्मेदारी निभाना सिखाता था
जिम्मेदारी ख़ुद निभाकर

मेरी बेटी के सामने
मेरी ग़लती बता देता था कोई
आहट
लिए ही रहता था हर समय
कि मैं कहाँ हूँ इस समय

मेरे जीवन में भी एक भगवान था
घर में थी एक मज़बूत छत
ग्यारह साल पहले तक

ग्यारह साल पहले तक
मैं भी पिता वाला था
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like