एक-एक कर गिरते जाते हैं तरु,
होता जाता है सूना
वन का आँगन, उड़ते जाते हैं पत्ते
दुःख होता है दूना।
घटती जाती है छाँह, मन होता
जाता है ऊना, हाल पूछना,
राह भूल कर आना-जाना, बंद हुआ
चूमना छूना।
एक-एक कर होते हैं उऋण, सोचते हैं
वहाँ उमड़ा आता है अब पावस,
होता है शुरू पत्तों की आँखों से
जल चूना।








