दीदी - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

4 min read · 12.4K reads

दीदी बनारस में रहती है

पहले किसी पिंजरे में रहती थी,
उसके पहले किसी घोंसले में, रहती थी
उड़ती थी
ख़ूब ऊपर और दूर-दूर ।

उसके भी पहले छिपी थी धरती में ।

उसे किस बात का दुख है
एक बेटी है
एक बेटा,
पति कितना चहकता हुआ
घर कितना भरा हुआ, खिला हुआ
उसे कमी क्या है ?

घर में रहकर ही पढ़ लिया
पहले बी०ए०, फिर एम० ए०
फिर पीएच०डी० । और क्या चाहिए ।

एक स्त्री को दुनिया में और क्या चाहिए ।

जो चाहती है, खाती है
मनचाहा पहनती है,
किसी को देती है क़िताबें,
किसी को पैसे, किसी को कपड़े
किसी को शाप, किसी को आशीष

इतना सब होते हुए उसे किस बात का है दुख
क्यों हरदम मगन रहने वाली दीदी का
उतरा रहता है मुँह ।
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी