हर बारिश में
ढहता है कोई पुराना घर
उठती है नई बखरी।
हर साल उखड़ता है कोई बूढ़ा वृक्ष
लुटती है किसी की गठरी।
हर साल उगता है नया अमोला
हर साल पड़ती है खेतों में मेंड़।
हर साल मिटते हैं कुछ नाम
कुछ नए रखे जाते हैं;
ऐसे ही चल रहा भिखारी रामपुर
सब बताते हैं।








