बताना कभी - बोधिसत्व

बोधिसत्वबोधिसत्व11 Sept 1968

2 min read · 12.4K reads

पौधों ने कब पूछा
पानी नल का है या
बादल का है ।

चींटियों ने कब पूछा
किस खेत के गन्ने का है गुड़
चीनी किस देश के मिल से बनी है
चॉकलेट किस कम्पनी की है ।

रुई ने कब पूछा
धागा बनाओगे,
दीए में जलाओगे या
घाव पर धरोगे ।

आग ने कब पूछा
उसमें क्या जलाओगे
क्या गलाओगे ।

ये कुछ ऐसे सवाल हैं
जो उठे हैं अभी
इसका कोई उत्तर हो
तो बताना कभी ।
बोधिसत्व
About the poet

बोधिसत्व

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like