अति छीन मृनाल के तारहु ते - बोधा

बोधाबोधा

2 min read · 12.4K reads

अति छीन मृनाल के तारहु ते, तेहि ऊपर पाँव दै आवनो है।
सुई बेह ते द्वार सकीन तहाँ, परतीति को हाँड़ो दावनो है॥
कवि बोधा अनी घनी जेजहु ते, चढ़ि तापै न चित्त डरावनो है।
यह प्रेम को पंथ कराल महा, तरवारि की धार पै धावनो है॥
बोधा
About the poet

बोधा

View profile & all 10 Poems / Stories

More from बोधा

  1. हिलि मिलि जानै तासोँ मिलिकै जनावै हेत - बोधा

    हिलि मिलि जानै तासोँ मिलिकै जनावै हेत ,हित को न जानै ताको हितू न बिसाहिये ।

    12.4K reads
  2. काँपत गात सकात बतात है साँकरी खोरि निशा अँधियारी - बोधा

    काँपत गात सकात बतात है साँकरी खोरि निशा अँधियारी ।पातहू के खरके छरकै धरकै उर लाय रहै सुकुमारी ।

    12.4K reads
  3. वह प्रीति की रीति को जानत थो - बोधा

    वह प्रीति की रीति को जानत थो, तबहीं तो बच्यो गिरि ढाहन तैं।गजराज चिकारि कै प्रान तज्यो, न जरयो सँग होलिका दाहन तैं॥

    12.4K reads
  4. लोक की लाज औ सोच प्रलोक को - बोधा

    लोक की लाज औ सोच प्रलोक को, वारिये प्रीति के ऊपर दोऊ।गाँव को गेह को देह को नातो, सनेह मैं हाँ तो करै पुनि सोऊ ॥

    12.4K reads
  5. कहिबे को ब्यथा सुनिबे को हँसी - बोधा

    कहिबे को ब्यथा सुनिबे को हँसी, को दया सुनि कै उर आनतु है।अरु पीर घटै तजि धीर सखी, दु:ख को नहीं का पै बखानतु है॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like