बिस्मिल साबरी के शेर

बिस्मिल साबरीबिस्मिल साबरी17 Jul 1937

1 min read · 12.4K reads

वो अक्स बन के मिरी चश्म-ए-तर में रहता है

अजीब शख़्स है पानी के घर में रहता है


जब आया ईद का दिन घर में बेबसी की तरह

तो मेरे फूल से बच्चों ने मुझ को घेर लिया


निकल के आ तो गया गहरे पानियों से मगर

कई तरह के सराबों ने मुझ को घेर लिया


अब वादा-ए-फ़र्दा में कशिश कुछ नहीं बाक़ी

दोहराई हुई बात गुज़रती है गिराँ और

बिस्मिल साबरी
About the poet

बिस्मिल साबरी

उपनाम : 'बिस्मिल साबरी' मूल नाम : बिस्मिल्लाह बेगम साबरी जन्म : 17 Jul 1937 | साहिवाल, पंजाब LCCN : n2013205565

View profile & all 8 Poems / Stories