हुआ सवेरा - भीष्मसिंह चौहान

भीष्मसिंह चौहानभीष्मसिंह चौहान8 Sept 1923 – 17 Sept 1990

3 min read · 12.3K reads

बीती रात, प्रात मुसकाया
बोलीं चिड़ियाँ-चूँ-चूँ!
प्यारा कुत्ता करता फिरता
पूँछ हिलाकर-कूँ-कूँ!

देने लगीं सुनाई, सड़कों पर-
मोटर की पों-पों!
जोर-जोर से लगे बोलने
कुत्तों के दल-भों-भों!

द्वार-द्वार दे रहे दिखाई
दूध बाँटते ग्वाले!
खन-खन-खन खन लगे बोलने
गरम चाय के प्याले!

सूरज की किरणों की छिटकी
सभी ओर है लाली!
फुलवारी में फूल बीनने
पहुँच गए हैं माली!
भीष्मसिंह चौहान
About the poet

भीष्मसिंह चौहान

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like