पानी को क्या सूझी

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

1 min read · 12.4K reads

मैं उस दिन

नदी के किनारे पर गया

तो क्या जाने

पानी को क्या सूझी

पानी ने मुझे

बूँद-बूँद पी लिया

और मैं

पिया जाकर पानी से

उसकी तरंगों में

नाचता रहा

रात-भर

लहरों के साथ-साथ

बाँचता रहा!

भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like