इतने बहुत-से वसंत का

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

1 min read · 12.4K reads

इतने बहुत-से वसंत का

क्या होगा

मेरा पास एक फूल है

इन रोज़-रोज़ के

तमाम सुखों का क्या होगा

मेरे पास एक भूल है

सदा की अछूती और टटकी

और मनहरण

पैताने बैठा है जिसके

जीवन

सिराहने बैठा है जिसके

मरण!

भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like