धुँधला है चन्द्रमा - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

3 min read · 12.4K reads

धुंधला है चन्द्रमा
सोया है मैदान घास का
 ओढ़े हुए धुंधली–सी चाँदनी

और गंध घास की
फैली है मेरे आसपास और
जहाँ तक जाता हूँ वहां तक

चादर चाँदनी की आज मैली है
यों उजली है वो घास की इस गंध की अपेक्षा
हरहराते घास के इस छन्द की अपेक्षा

मन अगर भारी है
कट जायेगी आज की भी रात
कल की रात की तरह
जब आंसू टपक रहे हैं
कल की तरह
लदे वृक्षों के फल की तरह
और मैं हल्का हो रहा हूँ
आज का रहकर भी
कल का हो रहा हूँ
भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय