खाली घरौंदा - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

मेरा सहारा
पुरानी एलबम
जिसमें कैद
वो सुनहरी यादें
खो जाती हूँ मैं
बीते हुए पलों में
कैसे बनाया
हमने ये घरौंदा
आए उसमें
दो नन्हे-नन्हे पाँव
बढ़ते गए
ज्यों -ज्यों था वक़्त बढ़ा
पर फिर भी
नाज़ुक बहुत थे
उनके पंख
लेकिन फिर भी वो
बेख़ौफ होके
भर गए उड़ान
ढूँढते हैं वो
जाने अब वहाँ क्या
उस फैले से
खुले से आसमान।
राह तकता
रह गया ये मेरा
बेबस बड़ा
पुराना -सा घरौंदा
खाली औ सुनसान।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories