हाइकु - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

1
दुल्हन झील
तारों की चूनर से
घूँघट काढ़े ।
2
लेटी थी धूप
सागर तट पर
प्यास बुझाने !
3
लिये बैठी
गुलाब की पाँखुरी
ओस की बूँद ।
4
घेरे हैं मुझे
उदासियों के घेरे
साँझ सवेरे ।
5
आसमान में
काले सर्प -सा धुआँ
फन फैलाए !
6
चिड़ियाँ गातीं
घण्टियाँ मन्दिर की
गीत सुनाती ।
7
है डिस्को यहाँ
छुए जो मन को वो
भजन कहाँ ?
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories