गर्मी (हाइकु) - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads

1
गर्मी जो आई
धूप लेती जम्हाई
लू अलसाई।
2
पसीने भीगे
कलियों के चेहरे
लूएँ हैं छेड़े।
3
ये दुपहरी
बतियाती फिरती
क्यों न थकती।
4
पगडंडियाँ
हैं अलसाई पड़ी
जिद्दी हैं बड़ी।
5
क्या कर जाएँ
सिरफिरी हवाएँ
कैसे बताएँ।
6
ऊँघता कुआँ
जून की दुपहरी
लुएँ प्रहरी।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories