विश्वकप - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

2 min read · 12.4K reads

घाना एक देश
आकार में छत्तीसगढ़ से थोड़ा बड़ा-
अमरीका के गोलपोस्ट में घुस गई घाना की गेंद
तो लगा जैसे अमरीका समा गया
घाना की गोद में

अमरीका के कोच ने
घाना को गले लगा लिया...
काला सफ़ेद लाल नीला और हरा मिलकर कलर-कोलाज बन गया

मुझे लगा केपटाउन के मैदान में
नेलसन मंडेला
जन गण मन गाने लगे...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like