सुसाइड - भारती पंडित

भारती पंडितभारती पंडित2 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads


कल रात फिर एक सुसाइड नोट
न्यूज पेपर की हेडिंग बना गया
एक प्यारा होनहार बच्चा
अनचाही मौत मर गया |

हर कोई लगा रहा था अपने कयास
उससे ऐसे कदम की नहीं थी आस
वह था मासूम ,समझदार बड़ा
फिर कैसे मौत के द्वार हुआ जा खडा |

रुदन , विलाप , सवाल अनवरत
सत्य खुलता परत दर परत
पर हर सवाल का जवाब बस यही
असफलता का सामना कर सका नहीं |

दीवारें बोल सकती तो करा देती बयान
कि उसे दिया गया अपेक्षाओं का अनंत आसमान
उड़ न सका तो बेचारा डर गया
वह होनहार माता-पिता की अपेक्षाओं की बलि चढ़ गया |
भारती पंडित
About the poet

भारती पंडित

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like