मिलन

भारतभूषण अग्रवालभारतभूषण अग्रवाल

1 min read · 12.4K reads

छलक कर आई न पलकों पर विगत पहचान,

मुस्करा पाया न ओठों पर प्रणय का गान;

ज्यों जुड़ीं आँखें, मुड़ीं तुम, चल पड़ा मैं मूक—

इस मिलन से और भी पीड़ित हुए ये प्राण।

भारतभूषण अग्रवाल
About the poet

भारतभूषण अग्रवाल

अज्ञेय द्वारा संपादित ‘तार सप्तक’ के कवि। जन्म : 02/08/1919 | मथुरा, उत्तर प्रदेश निधन : 23/06/1975 | शिमला, हिमाचल प्रदेश ‘तार सप्तक’ के कवि भारतभूषण अग्रवाल का जन्म 3 अगस्त, 1919 को तुलसी-जयंती के दिन उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले के सतघड़ा मोहल्ले में हुआ। उन…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like