कविता नन्दन - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

कविता नन्दन
के अभिनन्दन
में हो ऐसा क्रन्दन !

फटे ढोल पर
थिरक-थिरक कर
नाचे जब गोबरधन !

अपनी गावै,
मौज उड़ावै,
रहै सदा बन ठनठन !

दूरदर्शी है दूरदास,
कुछ बात करै दूरदर्शन !

विकटनितम्बा
 कवयित्रियों के
दूरस्थ करै करमर्दन !

कविता नन्दन
बहुभंजन
रमा करो हे गंजन !

भारत यायावर से मत छिटको,
साथ चलो जी बन-ठन !
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like