कविता में वह शक्ति तो हो - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

कविता में
वह शक्ति तो हो

जो आकर्षित कर सके
किसी के हृदयतल में बैठकर
उसकी पुकार का स्वर बने

किसी दुखिया के होठों पर
मुस्कान ला सके

थका-मान्दा आदमी
उसके साथ होकर हलका हो सके
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like