छद्म क्रान्तिकारी - भारत यायावर

भारत यायावरभारत यायावर29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

वे घर से निकले
तलवारें लिए
जो काग़ज़ की थीं बनी हुईं
दमदार नहीं निकलीं

वे कायर थे
रहते थे केवल डरे-डरे
कहते थे बातें रक्तसनी
खूँखार नहीं निकले

उनकी बातों में हवा भरी
क्रान्तिकारी कहलाने का था शौक़ बहुत
बेक़ार बहुत निकले

वे हत्यारों के साथ खड़े
हंसते थे उनपर कविता में
वे सड़े हुए आलू से थे
सड़ान्ध बहुत करते
भारत यायावर
About the poet

भारत यायावर

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like