सारे रंगों वाली लड़की-4 - भरत तिवारी

भरत तिवारीभरत तिवारी26 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

सारे रंगों वाली लड़की
कहाँ हो?

ज्वार चढ़ी लहरें
सीने में
नहीं उतरती अब नीचे
नहीं सूखती
भीगी पलकें
रुकें ना कम्पन बदन का
रह गई किनारे पर जो लहरें
वही हूँ मैं

सारे रंगों वाली लड़की
कहाँ हो?

सूरज उतरा आँख में
डूबता जाता हूँ उसमें
आ रहा है अन्धेरा
लहरों के निशान
सूख निरा रेत होते

सारे रंगों वाली लड़की
कहाँ हो?

समन्दर हो, जलपरी हो
मेरी हो
ले जाओ मुझे
जलपरी।
भरत तिवारी
About the poet

भरत तिवारी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like