निंदिया आ री - भगवतीप्रसाद द्विवेदी

भगवतीप्रसाद द्विवेदीभगवतीप्रसाद द्विवेदी1 Sept 1955

3 min read · 12.5K reads

निंदिया, तू है कितनी प्यारी,
बिटिया की अंखियों में आ री!
आ जा फुदक-फुदक चिड़िया-सी
रुनझुन-गुनगुन गाती,
आंगन में उतरी चंदनिया
ठुमक-ठुमक लहराती।
आ जा सजा सपन फुलवारी,
महके मह-मह क्यारी-क्यारी।
नींद समंदर में सोए हैं
सूरज दादा थककर,
चंदा में बैठी बुढ़िया भी
लेटी नींद झपककर।
नयनों में छा गई खुमारी,
सोई तितली प्यारी-प्यारी।
उड़नखटोले में बैठाकर
परियों को भी लाना,
बिटिया को भी परीलोक की
मीठी सैर कराना।
पलने में हम रहे झुला री,
निंदिया खील-बताशे खा री!
भगवतीप्रसाद द्विवेदी
About the poet

भगवतीप्रसाद द्विवेदी

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like