आत्मा-कलबूत

भगवंत सिंहभगवंत सिंह

1 min read · 12.4K reads

मैंने सीख ली है उससे कला

आत्मा को धकेलकर फेंकने के बाद

महज़ देह को सहलाने की

मैंने आवाज़ों, कशमकशों से

कजराया जो अपना अस्तित्व

हर किसी से किनारा करके

छिपाए रखता था

अब सीख ली मैंने कला

नग्नता के दरबार की

चित्तवृत्तियों को भी

बात-बात में

हँसकर निपटने की

लेकिन यह सब कितना निर्मल

बहुत फ़िजूल गर्म साँस मेरे

काल कवलित हो गए, गुमसुम

कैसे कह पाऊँ मैं अतीत की बंद खिड़की के

सामने ठहरकर—खुल जा सिम-सिम

लाख कोशिशें करूँ, सबूत होना चाहूँ

बीता समय लपककर कैसे बुहारूँ

कुछ कम कर चुका मैं

अपने अस्तित्व में से

अकेला, वियोगी स्थिति में जीवन-दंड को

जीवनभर स्वीकार करता

निश्चित अबोध के पश्चात

सामूहिक चावों को स्थाई

अनिश्चित समय के लिए

क़ैद में रखना

यह होनी मैंने हँसते-हँसते

अंतर्मन से स्वीकार कर ली।

भगवंत सिंह
About the poet

भगवंत सिंह

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like