पिता के पास लोरियाँ नहीं होतीं - भगवान स्वरूप कटियार

भगवान स्वरूप कटियारभगवान स्वरूप कटियार1 Sept 1950

8 min read · 12.5K reads

पिता मोटे तने और गहरी जड़ों वाला
एक वृक्ष होता है
एक विशाल वृक्ष
और माँ होती है
उस वृक्ष की छाया
जिसके नीचे बच्चे
बनाते-बिगाड़ते है
अपने घरौंदे ।

पिता के पास
दो ऊँचे और मज़बूत कंधे भी होते हैं
जिन पर चढ़ कर बच्चे
आसमान छूने के सपने देखते हैं ।
 

पिता के पास एक चौड़ा और गहरा
सीना भी होता है
जिसमें जज़्ब रखता है
वह अपने सारे दुख
चेहरे पर जाड़े की धूप की तरह फैली
चिर मुस्कान के साथ ।

पिता के दो मज़बूत हांथ
छेनी और हथौड़ी की तरह
दिन-रात तराशते रहते हैं सपने
सिर्फ़ और सिर्फ़ बच्चों के लिए ।

इसके लिए वह अक्सर
अपनी ज़रूरतें
और यहाँ तक की अपने सपने भी
कर देता है मुल्तवी
और कई बार तो स्थगित भी ।

पिता भूत, वर्तमान, और भविष्य
तीनों को एक साथ जीता है
भूत की स्मृतियाँ
वर्तमान का संघर्ष और बच्चों में भविष्य ।
  
पिता की उँगली पकड़ कर
चलना सीखते बच्चे
एक दिन इतने बड़े हो जाते हैं
कि भूल जाते हैं रिश्तों की संवेदना
और सड़क, पुल और बीहड़ रास्तों में
उँगली पकड़ कर तय किया कठिन सफ़र ।

बाँहें डाल कर
बच्चे जब झूलते हैं
और भरते हैं किलकारियाँ
तब पूरी कायनात सिमट आती है उसकी बाँहों में
इसी सुख पर पिता कुरबान करता है
अपनी पूरी ज़िन्दगी ।

और इसी के लिए पिता
बहाता है पसीना ता ज़िन्दगी
ढोता है बोझा, खपता है फ़ैक्ट्री में
पिसता है दफ़्तर में
और बनता है बुनियाद का पत्थर
जिस पर तामीर होते हैं
बच्चों के सपने

पर फिर भी पिता के पास
बच्चों को बहलाने और सुलाने के लिए
लोरियाँ नहीं होतीं ।
भगवान स्वरूप कटियार
About the poet

भगवान स्वरूप कटियार

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी