हमेशा माँगते रहना मेरी आदत पुरानी है - बेगम रज़िया हलीम जंग

बेगम रज़िया हलीम जंगबेगम रज़िया हलीम जंग

3 min read · 12.4K reads

हमेशा माँगते रहना मेरी आदत पुरानी है
हमेशा ही अता करना ये तेरी मेहर-बानी है

मुकम्मल है तेरी यकताई इस में शक नहीं कोई
न कोई तेरे जैसा है न कोई तेरा सानी है

ये नज़्म-ए-काएनात एहसास ये हम को कराता है
यहाँ हर इक नज़ारा तेरे होने की निशानी है

गुनाहों पर मेरे ये तेरी रहमत का करिश्मा है
ज़मीं पर सब्ज़ हैं जंगल न दरया है न पानी है

मेरे आमाल तो ऐसे नहीं है ऐ मेरे मौला
बना दे तू मुझे मोमिन तो तेरी मेहर-बानी है

गुनाहों पर गुनह करती है लेकिन बख़्श दे इस को
ख़ुदाया उम्मत-ए-महबूब की ये इक दिवानी है
बेगम रज़िया हलीम जंग
About the poet

बेगम रज़िया हलीम जंग

View profile & all 22 Poems / Stories

More from बेगम रज़िया हलीम जंग

  1. आरजूएँ जाग उठीं बे-ताब है बज़्म-ए-ख़याल - बेगम रज़िया हलीम जंग

    आरजूएँ जाग उठीं बे-ताब है बज़्म-ए-ख़यालक्या कहूँ मैं क्या दिगर-गूँ हो गया है दिल का हाल

    12.4K reads
  2. अर्ज़ किया है मेरी तुम सुनो बोल दूँ - बेगम रज़िया हलीम जंग

    अर्ज़ किया है मेरी तुम सुनो बोल दूँतुम बुला लेना मुझ को मैं जब भी कहूँ

    12.6K reads
  3. बयाबाँ हो के सहरा हो मुझे तेरा सहारा हो - बेगम रज़िया हलीम जंग

    बयाबाँ हो के सहरा हो मुझे तेरा सहारा होतूई ख़ुर्शीद हो मेरा तूई मेरा सितारा हो

    12.4K reads
  4. बैचेन कर रहा है हर लम्हा क़ल्ब-ए-मुज़्तर - बेगम रज़िया हलीम जंग

    बैचेन कर रहा है हर लम्हा क़ल्ब-ए-मुज़्तररातें गुज़र रहीं हैं करवट बदल बदल कर

    12.4K reads
  5. दामन भी चाक और गिरेबाँ भी तार तार - बेगम रज़िया हलीम जंग

    दामन भी चाक और गिरेबाँ भी तार तारदिल टुकड़े हो के देखिये रोता है ज़ार ज़ार

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like