About बेदम शाह वारसी
उपनाम : 'बेदम' मूल नाम : ग़ुलाम हुसैन जन्म : इटावा, उत्तर प्रदेश बेदम शाह वारसी का असली नाम ग़ुलाम हुसैन था। पीर-व-मुर्शीद सैयद वारिस अली शाह ने उनका नाम बेदम शाह वारसी रखा था। उनका जन्म 1876 में हुआ। उनके पिता का नाम सैयद अनवर था। वो इटावा के रहने वाले थे। उनकी शिक्षा-दीक्षा इटावा में ही हुई। दूसरों की ग़ज़लें सुनकर गुनग…
Selected Quotes
About बेदम शाह वारसी
उपनाम : 'बेदम'
मूल नाम : ग़ुलाम हुसैन
जन्म :इटावा, उत्तर प्रदेश
बेदम शाह वारसी का असली नाम ग़ुलाम हुसैन था। पीर-व-मुर्शीद सैयद वारिस अली शाह ने उनका नाम बेदम शाह वारसी रखा था। उनका जन्म 1876 में हुआ। उनके पिता का नाम सैयद अनवर था। वो इटावा के रहने वाले थे। उनकी शिक्षा-दीक्षा इटावा में ही हुई। दूसरों की ग़ज़लें सुनकर गुनगुनाया करते थे। शायर बनने की तमन्ना में आगरा गए। शायरी में निसार अकबराबादी के शिष्य हुए । वो अपनी शायरी और सूफ़ियाना स्वभाव की वजह से सिराज अल-शुआरा के खिताब से संबोधित किए जाने लगे। उनकी ग़ज़लें गाने वाले और कव्वालों के बीच शुरू से ही पसंदीदा रही हैं। बेदम अपनी गज़ल और मनक़बत किसी को भी सुनाने से पहले अस्ताना-ए- वारसी पर सुनाते थे।1936 में लखनऊ हुसैन गंज में निधन हुआ। उनका आख़री दीवान मुसहफ़-ए-बेदम है। इस संग्रह को उनका कुल्लियात भी कहा जाता है। उन्होंने वारसी अली शाह की जीवनी फूलों की चादर के शीर्षक से शेर के शैली में लिखा। उनकी शायरी में सूफ़ियाना कलाम के अलावा भजन, ठुमरी , दादरा और पूर्वी भाषा के के कलाम भी मौजूद हैं। आज भी उनका कलाम लोगों की जबान पर है।
बेदम शाह वारसी: Quick Answers
Who is बेदम शाह वारसी?
उपनाम : 'बेदम' मूल नाम : ग़ुलाम हुसैन जन्म : इटावा, उत्तर प्रदेश बेदम शाह वारसी का असली नाम ग़ुलाम हुसैन था। पीर-व-मुर्शीद सैयद वारिस अली शाह ने उनका नाम बेदम शाह वारसी रखा था।
Where can I read बेदम शाह वारसी's poetry?
Kavishala has 17 couplets (sher) by बेदम शाह वारसी, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by बेदम शाह वारसी
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by बेदम शाह वारसी (चुनिंदा उद्धरण)
हमारी ज़िंदगी तो मुख़्तसर सी इक कहानी थी भला हो मौत का जिस ने बना रक्खा है अफ़्सानाअपना तो ये मज़हब है काबा हो कि बुत-ख़ाना जिस जा तुम्हें देखेंगे हम सर को झुका देंगेअब आदमी कुछ और हमारी नज़र में है जब से सुना है यार लिबास-ए-बशर में हैसब ने ग़ुर्बत में मुझ को छोड़ दिया इक मिरी बेकसी नहीं जातीजो सुनता हूँ सुनता हूँ मैं अपनी ख़मोशी से जो कहती है कहती है मुझ से मिरी ख़ामोशीतुम जो चाहो तो मिरे दर्द का दरमाँ हो जाए वर्ना मुश्किल है कि मुश्किल मिरी आसाँ हो जाएCouplets (Sher) by बेदम शाह वारसी
Videos on बेदम शाह वारसी
Loading videos…
Books by बेदम शाह वारसी
Loading books…








